{"_id":"6a5fc59f9afa5456530a8396","slug":"muzaffarnagar-five-family-members-injured-after-a-house-s-balcony-overhang-collapses-in-ambarpur-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अंबरपुर में मकान का छज्जा गिरने से परिवार के पांच सदस्य घायल, अस्पताल में कराए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अंबरपुर में मकान का छज्जा गिरने से परिवार के पांच सदस्य घायल, अस्पताल में कराए भर्ती
Wed, 22 Jul 2026 04:40 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:40 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के अंबरपुर गांव में मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ बैठे खाना खा रहे थे, तभी छज्जा गिर गया। मुकेश, उनकी पत्नी, दो बच्चे और धेवता घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव में मंगलवार रात ग्रामीण मुकेश कुमार के मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चार को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
किसान मुकेश अपने परिवार के साथ अपने मकान की छत पर निकले छज्जे पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके मकान का छज्जा गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल मुकेश (50) उसकी पत्नी शारदा (48), बेटा सावन (18) , बेटी राखी (21) और धेवता शिव (06) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीएचसी पर डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद चार घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि छज्जा गिरने से हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और राहत कार्य किया है।
विज्ञापन
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले- जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ना गलत; छात्रों पर नहीं करना चाहिए था लाठीचार्ज