Muzaffarnagar: मकान के सामने भौंकर रहा था कुत्ता, गुस्साए युवक ने पटककर मार डाला, पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में एक युवक ने मकान के सामने भौंक रहे कुत्ते को सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला। पशु प्रेमी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के मोहल्ला हलवाइयान में एक युवक द्वारा कुत्ते को सड़क पर पटक-पटक कर मार डालने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और पशु प्रेमियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला हलवाइयान में एक कुत्ता एक मकान के सामने भौंक रहा था। इसी बात से गुस्साए युवक ने कुत्ते को पकड़ लिया और उसे सड़क पर कई बार पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Meerut: व्यापारी ने जहर खाया, फिर उस्तरे से हाथ की नस काटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
पशु प्रेमी ने दर्ज कराई शिकायत
कस्बे के पशु-पक्षी प्रेमी सन्नी चौपड़ा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपी पंकज पाल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पंकज पाल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।