सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Four in illegal arms supply gang arrested, seven pistols and three country-made guns recovered

Muzaffarnagar: अवैध शस्त्र बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, सात पिस्टल और तीन तमंचे बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात पिस्टल, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।

Muzaffarnagar: Four in illegal arms supply gang arrested, seven pistols and three country-made guns recovered
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में सवार होकर अवैध शस्त्र बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से सात पिस्टल, तीन तमंचे और कई कारतूस बरामद किए हैं। गिरोह का एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।कार से जा रहे थे

Trending Videos


हथियार बेचने

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में अवैध हथियार लेकर उन्हें बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से सात पिस्टल, तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने कार सवार चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और आसपास के जिलों में करते थे सप्लाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध हथियारों की सप्लाई दिल्ली और आसपास के जनपदों में करते थे। पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी हथियारों की मांग बढ़ने पर वे इन्हें बेचने जा रहे थे। गिरोह का सरगना मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है।

फरार आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed