सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Scorpio collides with Alto car, both drivers killed, condition of two youths critical

Muzaffarnagar: स्कॉर्पियो ने ऑल्टो कार में मारी टक्कर, दोनों के चालकों की मौत, दो युवकों की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 08 Apr 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तड़के तीन बजे हादसा हुआ। अन्य यात्रियों ने बताया कि टक्कर लगते ही धमाके जैसी आवाज आई। ऑल्टो चालक आकाश भारती की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो के चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Muzaffarnagar: Scorpio collides with Alto car, both drivers killed, condition of two youths critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आल्टो कार में टक्कर मार दी। हादसे में ऑल्टो सवार पौड़ी गढ़वाल निवासी आकाश भारती (34) और स्कार्पियो सवार युवक की मौत हो गई। घायल दो अन्य युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Trending Videos

 

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के मोहल्ला मिस्त्रीनगर निवासी आकाश भारती अपने साथी किरत नगर निवासी प्रदीप व कैलाश के साथ मंगलवार रात ऑल्टो कार में सवार होकर श्रीनगर से दिल्ली जा रहे थे। तड़के करीब तीन बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ड्रीम सिटी के बीच पहुंचे, तभी स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गाड़ियों में टक्कर होने का धमाका दूर तक सुनाई दिया। दोनों कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की जानकारी नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों कारों में फंसे घायलों को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। हाईवे पर तैनात एंबुलेंस को बुलाकर चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
 

अस्पताल में आकाश भारती की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसके दोनों साथियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कुछ देर बाद स्कॉर्पियो सवार चालक युवक ने भी दम तोड़ दिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी स्कॉर्पियो सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
 

पौड़ी गढ़वाल निवासी मृतक युवक के परिजन पहुंच गए। मृतक आल्टो सवार युवक के ससुर यमुना नगर हरियाणा निवासी सुशील कुमार ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी देखें...
Shamli: गला दबाकर की गई संभल के पशु व्यापारी और उनके बेटे की हत्या, टूटी मिली हड्डी, जानें क्या है पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed