{"_id":"69d68fab27da2882730a5653","slug":"muzaffarnagar-tragic-accident-on-delhi-doon-highway-mother-and-son-killed-in-collision-with-dcm-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: दिल्ली-दून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डीसीएम की टक्कर से मां और बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: दिल्ली-दून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डीसीएम की टक्कर से मां और बेटे की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार
खतौली निवासी राशिद अपनी पत्नी गुलनाज और बेटे शादान को साथ लेकर अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गया था। लौटते समय हाईवे पर हादसा हो गया। मां और बेटे की मौके पर मौत हो गई। डीसीएम लेकर चालक फरार हो गया।
Death
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-दून हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में तीन साल के मासूम बेटे और उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ, जब परिवार हाईवे पर सड़क किनारे बाइक रोककर खड़ा था। तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी राशिद अपनी पत्नी गुलनाज (34) और तीन साल के बेटे शादान के साथ एक रिश्तेदार को देखने रुड़की रोड पर स्थित निजी अस्पताल आया था। अस्पताल से लौटते समय, तीनों रामपुर तिराहा से होते हुए दिल्ली-दून हाईवे से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छपार थाना क्षेत्र में नई मंडी के बागोवाली कट के पास वे किसी कारणवश सड़क किनारे रुके थे। इसी दौरान रामपुर तिराहे की ओर से आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे खड़े परिवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलनाज और शादान की मौके पर ही मौत हो गई।
बचाव कार्य और पुलिस कार्रवाई
राहगीरों की सूचना पर छपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुलनाज और शादान को मृत घोषित कर दिया, जबकि राशिद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों का पता लगाकर उन्हें घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। टक्कर मारने के बाद डीसीएम का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
ये भी देखें...
Death of 2 students: गूगल मैप ने दिखाया मौत का रास्ता, बंद को दिखा दिया खुला, टक्कर लगते ही फटे दिल और फेफड़े