सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Youth attacked, 7 named including Kisan Mazdoor Sangathan president Thakur Puran Singh

Muzaffarnagar: किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह समेत 7 नामजद, भाई और बेटा गिरफ्तार; ये है मामला

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 08 Mar 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

नसीरपुर गांव निवासी ओमवती ने बताया कि उसके बेटे दुष्यंत पर इन लोगों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। कार साइड में करने को कहने पर विवाद हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Muzaffarnagar: Youth attacked, 7 named including Kisan Mazdoor Sangathan president Thakur Puran Singh
ठाकुर पूरन सिंह और गिरफ्तार तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

थाना तितावी क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी दुष्यंत पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के दो बेटों सहित कई लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किसान नेता के बेटे नंदू उर्फ विजय प्रताप, भाई रवि व गाड़ी चालक अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। किसान नेता सहित सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

पीड़ित युवक की मां ओमवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका बेटा सुबह के समय गाय को लेकर जंगल में गया था। घर लौटते समय रास्ते में ठाकुर पूरन सिंह की गाड़ी आ रही थी। आरोप है कि गाड़ी साइड में करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ठाकुर पूरन सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय पीड़िता का बेटा बिना किसी विवाद के घर लौट आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शाम के समय उसका बेटा दवाई लेने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। जैसे ही वह दीक्षित के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी वहां पहले से खड़े ठाकुर पूरन सिंह के भाई रवि, बेटे नंदू उर्फ विजय प्रताप व सागर तथा दीक्षित, विक्की और गाड़ी के चालक अनिकेत ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया।
 

आरोप है कि सभी हमलावर धारदार हथियार व लाठी डंडे लिए हुए थे। हमले में वादी का बेटा घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद सिवा, मनजीत, और संदीप घायल युवक को डॉक्टर के पास ले गए। आरोप है कि किसान नेता ने पूरे परिवार को जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
 

सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किसान नेता के दो बेटों, एक भाई व गाड़ी चालक सहारनपुर जनपद के थाना बड़गांव के गांव नरहेड़ा निवासी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी देखें...
अनुराग डोभाल: 'मां अगले जन्म में प्यार दे देना', जानें डिवाइडर में कार ठोंकने से पहले यूट्यूबर ने क्या कहा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed