सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Youth dies under suspicious circumstances, wife accused of feeding him poison

Muzaffarnagar: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पत्नी पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया, हंगामा और हाथापाई

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 08 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहल्ला रैदासपुरी निवासी मोनू को रविवार रात जहर खाने के बाद मेरठ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव मुजफ्फरनगर पहुंचा तो हंगामा हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मोनू की पत्नी को थाने ले गई है। 

Muzaffarnagar: Youth dies under suspicious circumstances, wife accused of feeding him poison
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रैदासपुरी में हलवाई का काम करने वाले मोनू (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बेटे की पत्नी पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। वही, पत्नी के मौके पर पहुंचने पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पुलिस आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

 

रैदासपुरी के मूल निवासी मोनू को रविवार देर रात उसके परिजनों ने जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर परिजन शव लेकर रैदासपुरी पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उसकी पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ वहां पहुंची तो तनाव बन गया। हंगामा हो गया। युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया, जबकि मायके पक्ष के लोग युवक के खुद ही जहर खाने की बात कह रहे थे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। मोहल्ले में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
 
विज्ञापन

सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया।
मां सुकरमा का कहना था कि उनके बेटे की शादी 2018 में जून माह में हुई थी। पुत्रवधू उनके परिवार को पसंद नहीं करती थी। वह उनके बेटे को लेकर ब्रह्मपुरी में किराये के मकान में रहती थी। रविवार रात दोनों में झगड़ा हुआ और उनकी पुत्रवधू ने उनके बेटे को जहर खिला दिया। पूर्व में भी पुत्रवधू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तब उनके बेटे व अन्य को जेल जाना पड़ा था।
 

अभिषेक का कहना था कि उसकी भाभी का भाई के प्रति व्यवहार सही नहीं था। भाभी ने उसके, उसकी बुआ के बेटे व फूफा के खिलाफ पूर्व में गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच साल से वह मायके में थी। छह माह पहले यहां आई थी। भाई व भाभी में झगड़ा हुआ था। जहर भाई ने खुद खाया या भाभी ने खिलाया, उन्हें नहीं पता। वह तो कार्रवाई चाहते हैं। एसपी सिटी अमृत जैन ने कहा कि तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मेरठ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed