फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outsourced worker dies after suffering electric shock while repairing street light.

Muzaffarnagar News: स्ट्रीट लाइट ठीक करते लगा करंट, आउटसोर्स कर्मचारी की मौत

Sat, 25 Jul 2026 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Outsourced worker dies after suffering electric shock while repairing street light.
पालिका संविदा कर्मी की करंट से मौत के बाद जिला चिकित्सालय में विलाप करती मां एवं अन्य परिजन। सं
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका पथ प्रकाश विभाग में स्ट्रीट लाइट गैंग के साथ आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत हर्ष कुमार (24) की ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा रैदासपुरी मोहल्ले में उस समय हुई, जब वह खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए अन्य साथियों के साथ एक मकान की छत पर चढ़कर कार्य कर रहा था। नाराज परिजनों ने हंगामा किया। पालिका कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव रथेड़ी निवासी हर्ष कुमार आउटसोर्स कंपनी अल संस के माध्यम से पिछले करीब तीन वर्षों से नगर पालिका के पथ प्रकाश विभाग में स्ट्रीट लाइट गैंग में सहायक कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रैदासपुरी क्षेत्र से स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत मिलने पर विभाग ने लाइनमैन सलीम, लाइनमैन आशीष कुमार तथा सहायक कर्मचारी हर्ष कुमार को मौके पर भेजा था।
बताया गया है कि करीब 11 बजे टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हर्ष कुमार सचिन कल्याणी नाम के व्यक्ति के घर की छत पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहा था। तभी अचानक रेलिंग में दौड़ रहे करंट की चपेट में वह आ गया।
करंट लगने से वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी, जलकल विभाग के एई अनुज कुमार, पथ प्रकाश विभाग के प्रभारी जेई जलकल जितेंद्र सैनी, लिपिक संदीप यादव, राजीव वर्मा, गोपीचंद तथा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी सालिम, बृजमोहन और विकास शर्मा सहित वार्ड सभासद मो. खालिद जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed