{"_id":"69c97edcb849df2f20022eff","slug":"people-celebrating-wedding-anniversary-attacked-five-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1013-168089-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शादी की सालगिरह मना रहे लोगों पर हमला, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शादी की सालगिरह मना रहे लोगों पर हमला, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। क्षेत्र के गांव खेड़ी तगान में शादी की सालगिरह मना रहे परिवार के सदस्यों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। एक युवती को गंभीर चोट आई है। गांव में पुलिस तैनात की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को पकड़ा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी तगान में शनिवार की देर शाम अशोक बंजारा की शादी की सालगिरह थी। परिवार के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के दर्जनों युवक नाजिम, अजहरुद्दीन, गुल मोहम्मद, आस मोहम्मद, जुनेद आदि समारोह में घुस गए। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने महिलाओं तथा कई लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
देखते-देखते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर लाठी-डंडे चलने लगे। सांप्रदायिक विवाद व तनाव की सूचना पर भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया गया कि मारपीट में गुंजन नामक युवती को काफी चोट लगी है। पुलिस ने बंजारा समाज के भी तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों नाजिम, अजरुद्दीन, गुल मोहम्मद, आस मोहम्मद, जुनेद को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर दिया गया है।,
Trending Videos