{"_id":"69a9d0c5b7eae1f1c4074abd","slug":"people-started-returning-from-the-gulf-the-mp-made-a-video-call-and-enquired-about-their-well-being-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-166451-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खाड़ी से होने लगी वापसी, सांसद ने वीडियो कॉल कर पूछा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खाड़ी से होने लगी वापसी, सांसद ने वीडियो कॉल कर पूछा हाल
विज्ञापन
खाड़ी देश में रह रहे स्थानीय निवासी से वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता करते बिजनौर सांसद चंदन चौह
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण खाड़ी देशों में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण छुट्टियां बिताने गए जनपद के कई व्यापारियों सहित नौकरीपेशा लोगों को भी दुबई और अबुधाबी में रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा। हवाई रास्ते खुलने के बाद नगर के एक सर्राफ और भाजपा नेता के पुत्र सहित कई लोग खाड़ी देशों से अपने घर पहुंचे। अपनों की वापसी पर परिवार ने राहत की सांस ली। बिजनौर के सांसद चंदन चौहान ने खाड़ी देशों में फंसे क्षेत्र के लोगों से वीडियो कॉल कर हाल जाना।
सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी संजय सर्राफ और मेरठ सड़क निवासी भाजपा नेता कुंज बिहारी अग्रवाल के पुत्र राजन अग्रवाल अपने-अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए दुबई गए थे। लेकिन खाड़ी में युद्ध जैसे हालात बनने के कारण उनकी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थी। बृहस्पतिवार को दुबई से सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे संजय सर्राफ ने बताया कि दोनों परिवार सकुशल घर पहुंच गए हैं।
कनाडा में नौकरी करने वाले नई मंडी निवासी गौरव बंसल और उनकी पत्नी शिल्पी बंसल भी बुधवार को लौट आए। गौरव बंसल के पिता प्रमोद बंसल ने बताया कि उनकी फ्लाइट वाया अबुधाबी नई दिल्ली पहुंचनी थी लेकिन अबुधाबी में फ्लाइट कैंसिल होने के कारण तीन दिन वहीं पर रुकना पड़ा।
बहरीन में कैंप से 500 मीटर दूरी पर हुआ मिसाइल हमला
लद्धावाला निवासी शाह फैसल ने बताया कि उनका बेटा रजा बहरीन के मनामा शहर के एक होटल में शेफ है। बताया कि वह जहां रहता है (कैंप) उससे करीब 500 मीटर की दूरी पर ही मिसाइल हमला हुआ है। जिस कारण स्थानीय सरकार ने सभी को कैंप में ही रहने के लिए कहा है। बताया कि वह तीन दिन से बाहर नहीं निकल रहे। शेर नगर निवासी नौमान ने बताया कि उनका बड़ा भाई रियाद में ड्राइविंग का काम करता है। ईद से पहले उसे घर आना है। लेकिन वहां के हालात बेहतर नहीं है।
खाड़ी देशों में पांच हजार से अधिक लोग, 30 की सूचना
जनपद के करीब पांच हजार लोग खाड़ी देशों में नौकरी और कारोबार के सिलसिले में रह रहे हैं। लेकिन केवल 30 लोगों के बारे में कंट्रोल रूम पर जानकारी दी गई है। ईरान और इजराइल एवं अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनजर कलक्ट्रेट में कंट्रोल स्थापित किया गया है। जहां विदेश गए लोगों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। अभी तक करीब 30 लोगों की ओर से खाड़ी एवं अन्य देशों में रह रहे लोगों की सूचना उनके परिवार के सदस्यों की ओर से दी गई है। अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक 30 लोगों के बारे में सूचना दी गई है। इनमें से पांच लोग वापस भी आ चुके हैं।
-- -- --
सांसद चंदन चौहान ने विदेश में रह रहे युवाओं से की बात
मुजफ्फरनगर। ईरान-इजराइल तनाव के मद्देनजर सांसद चंदन चौहान ने क्षेत्र के उन युवाओं के परिजनों से मुलाकात की जो विदेश में रह रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए इन युवाओं से बात कर उनका हालचाल जाना और हौसला बढ़ाया। सांसद चंदन चौहान ने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की पुरकाजी विधानसभा के गांवों का दौरा किया। इनमें बागोवाली, बझेड़ी, रथेड़ी और सिसौना शामिल थे। उन्होंने इन गांवों में खाड़ी देशों में रोजगार के लिए गए युवाओं के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद सांसद ने वीडियो कॉल के जरिए सीधे उन युवाओं से संपर्क साधा। उन्होंने युवाओं से उनकी सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
Trending Videos