सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Professional blood donors have become a source of illegal income for blood banks.

Muzaffarnagar News: ब्लड बैंकों की अवैध कमाई का जरिया बने हैं पेशेवर रक्तदाता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Professional blood donors have become a source of illegal income for blood banks.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर जनपद के छह ब्लड बैंकों की जांच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से की गई है। जांच में कई प्रकार की बड़ी खामियां पाई गई। सभी ब्लड बैंक को नोटिस जारी किये जा रहे हैं, जबकि उनमें से दो का संचालन बंद करा दिया गया है। जांच में सामने आया है कि जनपद में नियमों का उल्लंघन कर खून का भंडारण किया जा रहा था। कुछ ब्लड बैंक में पेशेवर रक्तदाताओं की ओर से रक्तदान किया जा रहा था।
Trending Videos

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय की टीम की ओर से हाल में जनपद के निजी ब्लड बैंकों में की गई जांच के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया कि निजी ब्लड बैंक अपने स्टॉक का रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रख रहे थे। रक्तदाता और रक्त लेने वालों की जानकारी भी नहीं रखी जा रही थी। अनिवार्य एलिजा टेस्ट न होने और कुछ पर कोल्ड चेन भी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ निजी ब्लड बैंकों में खून की आपूर्ति कहां से हो रही थी। इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों के पास भी नहीं है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि कुछ निजी ब्लड बैंक में पेशेवर रक्तदाता खून दे रहे हैं। लेकिन इसकी निगरानी तक नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed