सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raids conducted to check use of subsidized urea

Muzaffarnagar News: अनुदानित यूरिया का प्रयोग जांचने के लिए मारे छापे

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted to check use of subsidized urea
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर जनपद में टेक्निकल ग्रेड यूरिया का प्रयोग करने वाली विभिन्न इकाइयों पर छापे मारे गए। जिला कृषि अधिकारी के निर्देशन में छापे के दौरान जांच की गई की किसी इकाई पर अनुदानित यूरिया का प्रयोग कर उत्पादन तो नहीं किया जा रहा। अलग-अलग 10 इकाइयों पर की गई जांच के दौरान नौ इकाइयों पर अनुदानित यूरिया का कोई स्टॉक बरामद नहीं हुआ।
Trending Videos

जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि सप्तम डेकोर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग, सिल्वर इंडस्ट्रीज, जय भवानी वुड्स, टिकोला डिस्टलरी, त्रिवेणी शुगर मिल खतौली, बजाज शुगर मिल भसना, प्रधान पेट्रोल पंप बुढ़ाना एवं गोकुलचंद श्री चंद खतौली पेट्रोल पंप पर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी भी इकाई पर अनुदानित यूरिया उर्वरक का स्टॉक नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि प्लाईवुड बनाने वाली कंपनी सुपा पैनल एलएलपी की जांच में फैक्ट्री परिसर में टेक्निकल ग्रेड का यूरिया उर्वरक उपलब्ध पाया गया। जिसका एक नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed