{"_id":"6a67b9c546a6d297420f0cad","slug":"scuffle-between-former-ministers-security-personnel-and-a-teacher-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-176892-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पूर्व मंत्री के सुरक्षाकर्मियों और शिक्षक के बीच धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पूर्व मंत्री के सुरक्षाकर्मियों और शिक्षक के बीच धक्का-मुक्की
विज्ञापन
एटूजेड कॉलोनी स्थित आवास पर प्रकरण की जानकारी देते विवेक बालियान : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के सुरक्षाकर्मियों और प्राथमिक स्कूल मोलाहेड़ी के शिक्षक अमित बाना के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। सुरक्षाकर्मियों पर कार में तोड़फोड़ और हाथ की हड्डी तोड़ने का आरोप है। शिक्षक के भाई बेगराज मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित बाना अपने पक्ष के लोगों के साथ पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। देर रात तक हंगामा हुआ। उधर, पूर्व मंत्री के आवास पर सोमवार को समर्थकों का जमावड़ा लग गया।
शिक्षक का आरोप है कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह बहन के घर से लौटते हुए एटूजेड कॉलोनी में मोबाइल पर कॉल कर रहा था, इस बीच पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले दो सुरक्षाकर्मी पहुंचे और रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि कार में तोड़फोड़ की। इसके बाद डॉ. ललित बाना, अमित बाना ने अपने पक्ष के लोगों के साथ पूर्व मंत्री के आवास पर धरना दिया।
हंगामा बढ़ने पर देर रात पूर्व मंत्री ने घर के अंदर से ही मामले की जानकारी ली और सुबह बात करने को कहकर लौट गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटा धरने के बाद पुलिस के समझाने पर शिक्षक और उनके समर्थक अपने घर लौट गए। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के सुरक्षाकर्मी सतेंद्र सिंह, भुवनेश चौधरी, रविंद्र चौधरी, विवेक कुमार वरुण और गौरव ने आरोप लगाया कि अमित बाना ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की है।
-- -- -- -
डॉ. बाना का आरोप...शिकायत की रंजिश
डॉ. ललित बाना का कहना है कि पूर्व मंत्री पर एटूजेड कॉलोनी में अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए पिछले साल मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। आरोप है कि पूर्व मंत्री के भाई ने शिक्षक अमित बाना के साथ सात फरवरी 2025 को मारपीट की थी। पुलिस ने उनके भाई का मेडिकल भी कराया था लेकिन प्रकरण की जांच अभी तक पूरी नहीं हुई। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार रात फिर से उनके भाई के साथ मारपीट की गई। पुलिस से सीसीटीवी की जांच की मांग रखी गई।
-- -- -- -
नक्शा दिखाया...कमी है तो बुलडोजर लाओ : विवेक
मुजफ्फरनगर। प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री के आवास पर सोमवार को समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, अभिषेक चौधरी समेत अन्य लोग पहुंचे। पूर्व मंत्री के शिक्षक भाई डॉ. विवेक बालियान ने मीडिया के सामने अपने आवास का नक्शा दिखाया। उन्होंने कहा कि बदनाम करने की कोशिश है। अगर नक्शे में कमी है तो बुलडोजर ले आओ कोई दिक्कत नहीं है। डॉक्टर के परिवार से व्यक्तिगत संबंध है। शिक्षक अमित आए दिन उनके घर के सामने गलत हरकत करते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी गलती लगातार अनदेखी की जाती है। सुरक्षाकर्मियों ने भी रात में उन्हें घर जाने के लिए ही कहा था, जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार है। आरोप है कि अमित बाना ने भाजपा सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनके घर के सामने आतिशबाजी की। रविवार रात में सुरक्षा कर्मियों ने उसे समझाना चाहा तो उसने विवाद कर दिया और मारपीट की। सुरक्षा कर्मियों की ओर से भी पुलिस को सूचना दी गई है।
-- -- -
वर्जन
इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। नई मंडी कोतवाली पुलिस को साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। - अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक सिटी
-- -- -
बीएसए के साथ विवाद से चर्चा में आए बाना
प्राथमिक स्कूल मोलाहेड़ी के शिक्षक अमित बाना और पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान पक्ष में पिछले करीब डेढ़ साल से मनमुटाव चल रहा है। इसके अलावा शिक्षक अमित बाना और पूर्व बीएसए का विवाद भी सुर्खियों में रहा था। बाना को निलंबित कर दिया गया था, बाद में पूर्व बीएसए ने शिकायत वापस ले ली थी और बाना भी बहाल कर दिए गए थे।
-- -- -
सुरक्षाकर्मियों ने आतिशबाजी से रोका : बालियान
फोटो
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि जंतर-मंतर प्रकरण के बाद दो दिन से उनके घर के बाहर आतिशबाजी की जा रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने सिर्फ समझाने की कोशिश की। वह खुद भी मौके पर गए थे लेकिन कुछ लोगों ने तूल देने की कोशिश की, जिसके बाद वह वापस लौट गए। हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
-- -- -
जांच : डॉक्टर और मेडिकल के छात्र शामिल
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। धरना देने वालों में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र भी शामिल रहे। पुलिस इस तथ्य की पुष्टि कर रही है।
-- -
सम्मानित लोगों के सामने मुश्किल : राजू
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि सम्मानित लोगों के सामने अपनी प्रतिष्ठा बचाना मुश्किल हो रहा है। राजनीतिक लोग अपनी छवि बचाकर काम करना चाहते हैं। पिछले दिनों कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ यही हुआ। अब पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ ऐसी हरकत की जा रही है।