फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sit-in protest held for service road construction.

Muzaffarnagar News: सर्विस रोड निर्माण के लिए दिया धरना

Sat, 25 Jul 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest held for service road construction.
बुढ़ाना। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के बराबर में सडंक निर्माण को लेकर धरने पर बैठे भाकियू अराजनिति
बुढ़ाना। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के निर्माण में खराब हुए देहात क्षेत्र के लिंक मार्ग और कॉरिडोर के सर्विस मार्ग के निर्माण की मांग रखी गई। भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने बिराल गांव के पास मुख्य मार्ग पर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने तीन दिन बाद मार्ग के निर्माण के लिए कार्य आरंभ करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष पिंटू ठाकुर ने कहा कि 10 दिन पहले उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर खराब हुए रास्तों के निर्माण की मांग रखी थी। खराब हुए रास्तों पर दस दिन बाद भी कार्य आरंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी संजीव शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। दोनाें अधिकारियों ने किसानों को समझाते हुए कहा कि बरसात में कार्य आरंभ करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद राजपुर से कमरूद्दीननगर और राजपुर से परासौली लिंक मार्ग पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। आश्वासन पर कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त हुआ। इस दौरान सुभाष मलिक, प्रेम सिंह, राकेश सिंह, भीम सिंह, प्रमोद शर्मा, धर्मपाल सिंह और दुष्यंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed