Meerut: महंगाई पर सपा का हल्लाबोल, कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मेरठ में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पेट्रोल, डीजल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बढ़ती महंगाई और आम जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। महानगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता कमिश्नरी पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता
प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान, मजदूर और मेहनतकश वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है और परिवार का खर्च चलाना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Deoband: जैश और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम, व्हाट्सएप पर आतंकियों को देता था OTP
सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
प्रदीप कसाना ने कहा कि वर्तमान सरकारें महंगाई के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई थीं, लेकिन अब जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है, जबकि जनहित के मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने और आम जनता को राहत देने की मांग की गई। कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा और समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।