फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers rallying in support of the principal have threatened mass arrest.

Muzaffarnagar News: प्रधानाचार्या के समर्थन में जुटे शिक्षक सामूहिक गिरफ्तारी की दी चेतावनी

Sun, 26 Jul 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers rallying in support of the principal have threatened mass arrest.
मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी के प्रबंधक अरविंद गर्ग और प्रधानाचार्या राजेश कुमारी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी से शिक्षकों ने नाराजगी जताई। शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षक कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

सामूहिक गिरफ्तारी देने की चेतावनी दी गई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने कहा कि नियुक्ति के अधिकार प्रबंधक के पास होते हैंं। प्रधानाचार्या स्कूल में मौजूद ही नहीं थीं।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्या के समर्थन में शिक्षक एकत्र हुए। शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाचार्या का इस घटनाक्रम से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानाचार्या की किसी की भी नियुक्ति में कोई भूमिका नहीं होती। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जांच हो फिर दूसरी कार्यवाही होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष राहुल कुशवाह ने चेतावनी दी कि यदि प्रधानाचार्या को बिना ठोस सबूतों के गिरफ्तार किया तो शिक्षक सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देंगे।

बैठक में सुधीर चौधरी, विभूति शर्मा, प्रीति मलिक, रेखा, रजनी, शैली रंजन, सुशीला रानी, अनुपमा व दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही। सभी ने प्रधानाचार्या केे साथ देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed