{"_id":"6a626f7a541edfceda012594","slug":"the-inspection-team-arrived-at-the-school-and-found-the-number-of-children-to-be-half-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-176585-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जांच टीम विद्यालय पहुंची, बच्चों की संख्या मिली आधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जांच टीम विद्यालय पहुंची, बच्चों की संख्या मिली आधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बच्चों ने पूछताछ में डांटना बताया, मारपीट से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पचेंडा कलां निवासी कक्षा चार की छात्रा आयुषी (10) की मौत के बाद बृहस्पतिवार को आधे से भी कम बच्चे विद्यालय पहुंंचे। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय पहुंच कर बच्चों से पूछताछ की। तब बच्चों ने डांटने की बात स्वीकार की जबकि मारपीट किए जाने से इन्कार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मारपीट किया जाना नहीं आया है।
ललितपुर के गांव चक लालौन निवासी अशोक राजपूत की बेटी आयुषी ने बुधवार दोपहर गांव के प्राथमिक विद्यालय से घर जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पचेंडा के प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की आत्महत्या के मामले में दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। बृहस्पतिवार को जांच समिति के एक सदस्य सदर खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चंद ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 72 छात्रों में मात्र 30 छात्र ही विद्यालय में उपस्थित थे। आरोपी शिक्षिका और शिक्षक विद्यालय में नहीं आए थे। एक शिक्षिका ही विद्यालय में उपस्थित मिली। विद्यालय के दस छात्रों से पूछताछ की गई। इनमें चार छात्र कक्षा चार के ही थे। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पैसे चुराने के मामले में छात्रा से मारपीट नहीं की गई थी। उसको डांटा गया था। शुक्रवार को जांच समिति की दूसरी सदस्य बीईओ किरण यादव विद्यालय जाकर मामले की जांच करेंगी।
विज्ञापन
--
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार-
बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को गांव में लेकर पहुंचे। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान, मांगेराम पहलवान, अजब सिंह पहलवान, संदीप, सागर, राहुल व काफी ग्रामीण मौजूद रहे। छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी की मौत से उन्हें बड़ा आघात लगा है। उसकी चार अन्य बेटियां बहन की मौत के बाद से सदमे में हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें न्याय चाहिए। घटना के बाद मृतक छात्रा की तीनों बहनें सहमी हुई हैं।
-- -- -- -- -
यह था मामला-
अशोक राजपूत पिछले लगभग आठ साल से पचेंडा कलां गांव में सपा नेता अखाड़ा संचालक युधिष्ठिर पहलवान के घर के पास पर ही परिवार के साथ रह रसा है। बुधवार को उसकी पत्नी ज्योति घरों में काम करने के लिए मुजफ्फरनगर गई थी। उसकी चारों बेटी विद्यालय चली गईं थीं। दोपहर में शिक्षिका सविता ने कॉल कर बताया कि आयुषी ने उसके पर्स से दस रुपये चोरी कर लिए हैं। छात्रा के पिता ने उसे समझा-बुझाकर घर भेजने के लिए कह दिया लेकिन शिक्षिका ने शिक्षक राजीव से शिकायत की। शिक्षक ने छात्रा की पिटाई करते हुए अपमानित किया। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद चारों बहनें घर लौटी तो घर पर ताला लगा मिला। तीन बहनें खेलने के लिए चली गईं, जबकि आयुषी दीवार फांदकर घर में घुसी और उसने छत में लगी लोहे की एंगल पर कपड़ा बांधकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
वर्जन-
छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई चल रही है। गठित समिति को सभी बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। समिति की जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, बीएसए
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा की मौत गला घुटने के कारण सांस की नली बंद होने व लटकने से हुई है। विद्यालय की शिक्षिका व शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी मिल नहीं रहे हैं। -अमृत जैन, एसपी सिटी