फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The protest ended on assurances of resolving the issues.

Muzaffarnagar News: समस्याओं का समाधान करने के आश्वासन पर धरना समाप्त

Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The protest ended on assurances of resolving the issues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। विद्युत समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं का बिजली घर पर तालाबंदी कर दिया जा रहा धरना बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। एसडीओ ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं का ज्ञापन एसडीओ को दिया।
गत मंगलवार को बिजलीघर पर समस्या लेकर आए भाकियू अराजनीतिक नेताओं की एसडीओ महेंद्र सिंह से नोकझोंक हो गई थी। कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिजलीघर के कार्यालय पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने एसडीओ पर समस्या न सुनने व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सदर अमित कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और वार्ता की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने एसडीओ के मौके पर आकर खेद प्रकट करने के बाद ही धरना समाप्त करने की बात कही। करीब एक बजे एसडीओ मौके पर पहुंचे और धरनारत लोगों को समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। समस्याओं का ज्ञापन देने के बाद धरना समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार सदर ने बताया कि किसानों की कुछ समस्या थी। एसडीओ ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। कुछ किसान एसडीओ के व्यवहार से नाराज थे। एसडीओ ने अपने व्यवहार पर खेद प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विपिन त्यागी, धीरज त्यागी, योगेंद्र सिंह, अश्विनी खुल्लर, अशोक त्यागी, अवनीश चौहान, मुकेश कुमार, सुशील कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed