सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   There will be no power outage on Eid, relief for those with negative balance

Muzaffarnagar News: ईद पर गुल नहीं होगी बिजली, नेगेटिव बैलेंस वालों को भी राहत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
There will be no power outage on Eid, relief for those with negative balance
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम ने बिजली उपभोक्ताओं को ईद का तोहफा दिया है। दो दिन तक भरपूर बिजली आपूर्ति के साथ ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर के नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली भी गुल नहीं की जाएगी। लेकिन रविवार के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos

जनपद में करीब एक लाख उपभोक्ताओं की ओर से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाए गए हैं। लेकिन नियमित रूप से रिचार्ज न कराए जाने के कारण नेगेटिव वाले उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो रही है। ऊर्जा निगम की ओर से नेगेटिव बैलेंस वाले 2358 उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी गई। जिन पर निगम का करीब 2.5 करोड़ का बकाया था। जिसके सापेक्ष 742 उपभोक्ताओं की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का रिचार्ज कराया गया। जबकि 138 ने पार्ट पेमेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि कई उपभोक्ता काउंटर पर पैसे जमा कर रहे हैं, लेकिन यदि राशि एरियर में जमा की जाती है तो नेगेटिव रिचार्ज पॉजिटिव नहीं हो पाता और मीटर चालू नहीं होता। उन्होंने कहा कि इसलिए सबसे पहले रिचार्ज अमाउंट को पॉजिटिव करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि ईद के मौके पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। ईद और उसके एक दिन बाद तक कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बहुत से नियमों की जानकारी नहीं है।
बताया कि घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए विशेष नियम यह है कि 10 हजार रुपये का एरियर पेंडिंग होने पर 15 प्रतिशत नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज अतिरिक्त करना होगा। जबकि 15 हजार पर 20 और उससे अधिक पर 35 प्रतिशत नेगेटिव अमाउंट का रिचार्ज अतिरिक्त करना होगा।
उन्होंने बताया कि अन्य सभी श्रेणियों में एरियर पेंडिंग रहने पर 35 प्रतिशत नेगेटिव अमाउंट का रिचार्ज करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यह अतिरिक्त राशि अपने आप एरियर पेंडिंग में एडजस्ट हो जाएगी।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed