सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Protest erupts in Meerut over remarks on Chaudhary Charan Singh, apology demanded

जाटों का महासंग्राम: चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, रालोद नेताओं की चेतावनी-माफी मांगे जाट संसद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Apr 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut: मेरठ में जाट महासभा और रालोद के पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

 

UP: Protest erupts in Meerut over remarks on Chaudhary Charan Singh, apology demanded
चौ चरणसिंह पर टिप्पणी का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर पश्चिमी यूपी के जाटों में ठन गई है। मेरठ में जाट महासभा और रालोद के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विषय में की गई टिप्पणी का विरोध किया। बृहस्पतिवार को कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र होकर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Trending Videos


पार्क में एकत्र होकर जताया विरोध
जाट महासभा और रालोद के पदाधिकारी चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह के विषय में की गई टिप्पणी को लेकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस अपडेट: होटल मैनेजर बोला-साहिल मुस्कान ने पति-पत्नी बनकर लिया था रूम, अब इस शख्स की गवाही अहम

कार्रवाई और माफी की मांग
अखिल भारतीय जाट महासभा के मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार पलसानिया ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विषय में अभद्र टिप्पणी की है। जाट महासभा इसका विरोध करती है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय जाट संसद को 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया गया।  

रामअवतार पलसानिया के खिलाफ मुकदमे की मांग, कंकरखेड़ा थाने पर RLD का धरना
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार पलसानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कंकरखेड़ा थाने पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, जिस पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।

धरने के दौरान जिलाध्यक्ष अनीकेत भारद्वाज, सुनील रोहटा, चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर, वीरेंद्र तोमर, अरविंद तोमर, चंद्रवीर सिंह और गौरव जटौली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed