फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worker dies at paper mill; family creates a ruckus and attempts to block the road.

Muzaffarnagar News: पेपर मिल में मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा, जाम लगाने का प्रयास

Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Worker dies at paper mill; family creates a ruckus and attempts to block the road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर मीनू पेपर मिल में मजदूर पंकज पाल (30) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने पहुंच कर पेपर मिल पर हंगामा किया। जाम लगाने का प्रयास किया गया। ढाई घंटे बाद मिल संचालकों के साथ समझौता हो गया।
थाना ककरौली के गांव कैड़ी निवासी पंकज पाल भोपा रोड पर मीनू पेपर मिल में बॉयलर पर काम करता था। वह रात में ड्यूटी पर आया था। सुबह उसकी ड्यूटी समाप्त हो गई थी लेकिन उसे सुपरवाइजर ने रोक लिया।
विज्ञापन

इस दौरान काम करते समय वह पट्टे में आकर घायल हो गया। यह देखकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पेपर मिल के संचालकों को सूचना दी। तब एंबुलेंस को बुलाया और घायल कर्मचारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी कर्मचारियों ने उसके परिजनों को दी तो उसका पिता सत प्रकाश, भाई अक्षय पहुंच गए।
उधर, गांव से भी काफी लोग पेपर मिल पर पहुंचे गए। कर्मचारी की मौत की सूचना पाकर उनमें रोष बन चला।
लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर में एक बजे शुरू हुआ हंगामा साढ़े तीन बजे तक चला। नई मंडी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया और परिजनों ने कोई कार्रवाई न कराना कहते हुए पुलिस को लिख कर दे दिया। कर्मचारी के परिवार में पत्नी राखी, दो बेटे हिमांशु व चिराग, मां सविता, पिता व भाई का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed