सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A budget of Rs 78.35 crore was passed for development works.

Pilibhit News: विकास कार्यों के लिए 78.35 करोड़ का बजट पास

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 78.35 crore was passed for development works.
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष व ईओ। स्रोत : सभासद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 78.35 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया। बैठक में शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा भी तय की गई। इस बजट से शहर के ड्रेनेज सिस्टम का भी कार्य होगा।
Trending Videos

बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत बजट में आय के प्रमुख स्रोत में गृहकर, जलकर, दुकान किराया, लाइसेंस शुल्क, नीलामी, होर्डिंग व विज्ञापन शुल्क को शामिल किया गया। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग से करीब 35 करोड़ रुपये, 14वें व 15वें वित्त आयोग से लगभग 15 करोड़ रुपये प्राप्त होने का प्रावधान रखा गया है। अमृत योजना, वंदन योजना व अन्य सरकारी योजनाओं से भी आय की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मदों पर खर्च होंगे रुपये
व्यय मदों में शहर के विकास कार्य को प्राथमिकता दी गई। सीवर एवं जल निकासी व्यवस्था के लिए लगभग सात करोड़ रुपये, सड़कों का निर्माण और मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, दवा, स्ट्रीट लाइट, पार्क निर्माण, मलिन बस्ती विकास व गौशाला संचालन के लिए अलग-अलग मद तय किए गए। बैठक में ईओ संजीव कुमार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य, वतनदीप मिश्रा, पुष्पा उपाध्याय, साकेत सक्सेना, अनस अंसारी, शिवम श्रीवास्तव, राजेंद्र भारती आदि उपस्थित रहे। संवाद
-----------
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 43 विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 43 विकास कार्याें के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बुधवार को ब्लॉक मरौरी के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 48 प्रधान और 67 बीडीसी शामिल हुए। खंड विकास अधिकारी लियाकत अली ने ब्लॉक स्तर संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव बैठक में रखे। विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी दिए। बैठक में सभी की सहमति से 43 कार्याें का प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि इनमें सड़क, प्रकाश, नाली व अन्य कार्य शामिल हैं। बैठक में गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ओमप्रकाश वर्मा, बरखेड़ा विधायक के प्रतिनिधि बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed