सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain hit the crops... even the city dwellers were troubled.

Pilibhit News: बारिश ने दिया फसल को झटका... शहर के लोग भी हुए परेशान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rain hit the crops... even the city dwellers were troubled.
स्टेशन मार्ग पर भरे तालाब जैसे पानी से गुजरते राहगीर। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीलीभीत। एक तरफ बेमौसम बारिश ने जिले के किसानों की गेहूं की फसल के बेहतर उत्पादन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वहीं, दूसरी ओर बारिश ने नाली सफाई की पोल खोल दी। जगह-जगह सड़कों व गलियों में जलभराव से लोगों को खासी परेशानी हुई।
Trending Videos

बुधवार दोपहर 12:30 बजे से करीब डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत बर्बाद कर दी। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश के पानी में डूब गई। खेतों में खड़ी फसल गिर गई। दाना काला पड़ जाने की आशंका को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जिले में 12 मिमी वर्ष रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने अब भी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे से ही आसमान में काले बादल उमड़ आए थे। थोड़ी देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। शुरू में तो बारिश का रुख हल्का रहा। दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। इससे शहर में प्रमुख मार्गों के साथ ही मोहल्लों, काॅलोनियों की गलियों में जलभराव हो गया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 17.2 एवं अधिकतम 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही कुल 12 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 10 अप्रैल तक बना रहेगा। इस दौरान अभी और बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
एक तरफ गर्मी से राहत तो दूसरी तरफ जलभराव
न्यूरिया/अमरिया। बे-मौसम का बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन तिगड़ी समेत कई मोहल्लो की गलियों- सड़कों पर जलभराव हो गया। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गेहूं की कटाई जोरों पर थी, लेकिन बारिश के चलते काम रुक गया है। अब तक केवल करीब 25 प्रतिशत फसल की कटाई हो सकी है। शेष 75 प्रतिशत खड़ी फसल बारिश के पानी में भीग गई। तेज हवा के कारण गेहूं की बालियां झड़ने की आशंका बढ़ गई है। अमरिया में भी बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद थी। बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। संवाद
बारिश के कारण रोकी फसलों की कटाई
बीसलपुर/मझोला। बुधवार को हुई बारिश से गेहूं और लाही की कटाई रुक गई। खेतों में कटी फसल पानी में डूब गई है। किसानों का काफी नुकसान हो गया है। नगर में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। बाद में पानी नालों और नालियों में बह गया। मझोला में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल कई स्थानों पर गिर गई। गेहूं की कटाई का कार्य पूरी तरह रुक गया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो गेहूं की गिरी हुई फसल में दाना खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। संवाद

झमाझम बारिश से खेतों में भरा पानी
पूरनपुर/घुंघचाई। नगर सहित क्षेत्र में बुधवार को दोपहर दो बजे से करीब एक घंटा झमाझम बारिश हुई। बारिश से नगर के ब्लाक रोड और कई गलियों में, पूरनपुर देहात के निचले स्थानोंं पर जलभराव हो गया। हालांकि बारिश थमने के बाद ब्लाक रोड और गलियों में हुआ जलभराव समाप्त हो गया। बारिश से खेतों में पानी भरने से गेहूं और हाल में बोई गई गन्ना की फसल को नुकसान हुआ है।
किसान नेता स्वराज सिंह ने बताया कि खेतों में हाथ से काटकर डाला गया गेहूं और गिरे गेहूं का दाना काला हो जाएगा। हाल में बोई गई गन्ना की फसल जमीन के ऊपर परत जमने से उसके उगने पर फर्क पड़ेगा। इसके अलावा भूसा का भी इस बार संकट होगा। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बरसात से फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
घुंघचाई में कुछ जगहों पर फसलों की कटाई भी शुरू हो चुकी है। बारिश से खेतों में पकी खड़ी गेंहू की फसल पूरी तरह से चटाई की तरह बिछ गई। खेतों में पानी भर जाने से फसल नष्ट होने की आशंका है। संवाद
--
किसानों का छल्का दर्द

गेहूं की फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अचानक बारिश और तेज हवा ने फसल को गिरा दिया। इससे भारी नुकसान की आशंका है। अगर मौसम ऐसा ही रहा तो लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।- सुमित्तर सिंह, किसान

कटाई का काम अभी शुरू ही हुआ था, लेकिन बारिश ने उसे रोक दिया। खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।- जगरूप सिंह, किसान
--------------
72 घंटे में दर्ज कराएं फसल नुकसान की शिकायत
पीलीभीत। जिले में हुई बारिश के बाद अफसरों ने निर्देश जारी किए है। उप कृषि निदेशक राममिलन परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने अपना पंजीकरण करा रखा है। वह सभी किसान 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 व जिला समन्वयक, इफको टोकयो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के दूरभाष नंबर 8057747626 पर दर्ज करा दें। फसल की क्षति आंकलन कर किसानों को बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। संवाद

स्टेशन मार्ग पर भरे तालाब जैसे पानी से गुजरते राहगीर। संवाद

स्टेशन मार्ग पर भरे तालाब जैसे पानी से गुजरते राहगीर। संवाद- फोटो : Archive

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed