सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A former employee set fire to a restaurant after being fired.

Pilibhit News: नौकरी से निकाले जाने की रंजिश में पूर्व कर्मचारी ने रेस्टोरेंट में लगाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A former employee set fire to a restaurant after being fired.
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते एक पूर्व कर्मचारी पर रेस्टोरेंट में आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में रेस्टोरेंट का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आरोपी की गतिविधि सीसीटीवी में भी कैद हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रॉबिन मिश्रा ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि संजय नगर कॉलोनी में उनका चंडीगढ़ फूड जंक्शन नाम से रेस्टोरेंट है। आरोप है कि 14 मार्च की रात करीब 12 बजे उनके रेस्टोरेंट में काम कर चुका पूर्व कर्मचारी संजीव निवासी एकतानगर कॉलोनी ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय रेस्टोरेंट बंद था। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से रेस्टोरेंट में रखा फर्नीचर, किचन का सामान और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप है कि संजीव पहले रेस्टोरेंट में कारीगर के रूप में काम करता था।
वह अक्सर शराब के नशे में ग्राहकों से अभद्रता करता था, जिस कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात को लेकर वह रंजिश मानने लगा था। घटना का पूरा घटनाक्रम रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed