सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A poor man's house collapsed during the storm, and the mango crop was also damaged.

Pilibhit News: आंधी के दौरान गिरा गरीब का आशियाना, आम की फसल को भी नुकसान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A poor man's house collapsed during the storm, and the mango crop was also damaged.
बीसलपुर के गांव चुरा सकतपुर में गिरा घर संवाद
विज्ञापन
आंधी के दौरान 40 किमी तक रही हवा की गति, कुछ देर हुई बूंदाबांदी
Trending Videos

पीलीभीत। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार की आधी रात के बाद अचानक काले बादल उमड़ने के साथ तेज हवा चली। देखते ही देखते तेज हवा ने आंधी का रूप ले लिया। इस बीच बूंदाबांदी भी होती रही। आंधी के दौरान बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव में एक गरीब का आशियाना गिर गया। साथ ही आम की फसल को भी नुकसान हुआ है।
बीसलपुर क्षेत्र में हल्की बारिश भी हुई। बुधवार को दिन में बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन आधी रात के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आंधी के दौरान हवा की गति बढ़कर करीब 40 किमी प्रति घंटा पहुंच गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बृहस्पतिवार को जिले में न्यूनतम तापमान 24.1 एवं अधिकतम 34.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार आंधी से कहीं कहीं आम की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर। बुधवार की रात लगभग 12 बजे आई आंधी में गांव निवासी मकबूल का कच्चा घर पूरी तरह से गिर गया। इसमें उसका काफी नुकसान हो गया। उस समय परिवार के लोग आंगन में सोए हुए थे। मकबूल ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर कुछ सामान सुरक्षित निकाल लिया। मामले की सूचना तहसील कार्यालय में दे दी गई है। गृह स्वामी के अनुसार उसका एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed