सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mentally ill youth sets himself on fire, dies during treatment

Pilibhit News: मानसिक अस्वस्थ युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill youth sets himself on fire, dies during treatment
विज्ञापन
बिलसंडा। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने अपने शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह काफी झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव हेमपुर निवासी संदीप कुमार (21) काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। बुधवार को उसने घर के भीतर अपने शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। इससे उसका शरीर झुलसने लगा। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े। आग बुझाने के बाद उसको सीएचसी ले गए। उसका शरीर काफी हद तक झुलस चुका था। सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि काफी समय से संदीप मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका उपचार चल रहा था। घटना से एक दिन पहले ही परिजन उसे दवा दिलाने गए थे। बुधवार शाम को जब परिजन घर के बाहर थे। उसी समय संदीप ने डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। खुद को आग लगाने की बात पता चली है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed