सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two injured in fight during DJ dance at wedding ceremony

Pilibhit News: शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट, दो घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two injured in fight during DJ dance at wedding ceremony
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरपुरा नगला के एक बरातघर में बुधवार की रात शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट हो गई। इसमें दो लोग लोग घायल हो गए।
Trending Videos

शादी समारोह में बुधवार रात लगभग 11 बजे दो पक्षों में डीजे पर पहले डांस करने को लेकर विवाद हो गया। इसमें कुछ लोग वधू पक्ष के और कुछ बराती शामिल थे। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी, गाली-गलौज हुई। इसके बाद मारपीट होने लगी। मारपीट में शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव परशुरामपुर निवासी सुनील कुमार और थाना जलालाबाद के गांव सुजाबलपुर निवासी रंजीत कुमार शामिल हैं। ये दोनों वधू पक्ष से मेहमानी में आए थे। मारपीट के दौरान बरातियों में अफरातफरी मच गई। कुछ बराती पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए बिना भोजन किए ही चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इस झगड़े के कारण वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने में काफी देरी हुई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल सुनील ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है, लेकिन उनके नाम नहीं दिए गए। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक को पीटा, रिपोर्ट

पीलीभीत। डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट की गई। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी दीनदयाल ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 मई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने पुत्र राजन के साथ साढ़ू फूलचंद के यहां गुटेहना गांव में आयोजित शादी समारोह में गए थे। आरोप है कि डीजे पर डांस के दौरान राजन की राकेश नामक युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ देर बाद लाठी-डंडों से पुत्र पर हमलाकर घायल कर दिया। आसपास लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed