{"_id":"69e67d607b79ac2e8f076479","slug":"a-young-man-was-duped-of-rs-15000-by-promising-to-rape-him-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-157772-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक को दुष्कर्म में फंसाने का झांसा देकर 15 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक को दुष्कर्म में फंसाने का झांसा देकर 15 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तुम्हारा बेटा तीन अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म के मामले में फंस गया है। उसे बचाने के लिए 70 हजार रुपये की मांग कर ठग ने जूता-चप्पल कारीगर मोहल्ला कायस्थान के छोटे लाल से 15 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास और बेटे के घर में मौजूद होने की जानकारी पर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की।
मोहल्ला कायस्थान निवासी छोटेलाल कोतवाली के समीप खोखा में जूता, चप्पल बनाने और बिक्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर उनके पास व्हाट्सएप काॅल आई। काल करने वाले की डीपी पर दरोगा का फोटो लगा था। फोटो देखकर उसने पुलिस अफसर का फोन होने की आशंका पर रिसीव किया। फोन करने वाले ने अपने को दरोगा बताया और कहा कि तुम्हारा बेटा और उसके तीन साथी दुष्कर्म के मामले में फंस गए हैं। बेटे को अभी कोतवाली तक नहीं ले गया हूं। अगर बेटे को छुड़वाना चाहते हो, तब बहुत जल्दी 70 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा दो। बेटे से बात कराने की बात कहने पर उसने उसका मोबाइल कब्जे में होने और उसके बेटे के रोने जैसी आवाज सुनवा दी।
जूता, चप्पल बनाकर परिवार चलाने की जानकारी देकर छोटेलाल ने 70 हजार रुपये बहुत बताए और 10-15 हजार रुपये ट्रांसफर कराने का आश्वासन दिया। छोटेलाल ने बताया कि पुत्र को बचाने को उसने आनन फानन अपने एक रिश्तेदार को बुलाकर मोबाइल से 15 हजार रुपये ऑनलाइन बताए गए नंबर पर डलवा दिए। हालांकि उसका रिश्तेदार उसे रुपये ट्रांसफर कराने से मना करता रहा। इसके बाद उससे 35 हजार रुपये की और मांग की जाने लगी। तब ठगी का अहसास होने पर उसने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने की जानकारी दी। हालांकि इस दौरान बेटे के बाद में घर में ही होने की जानकारी हुई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X