{"_id":"69e72250b386007ef508313b","slug":"video-contract-worker-dies-from-electrocution-in-pilibhit-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, मोटर ठीक करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, मोटर ठीक करते समय हुआ हादसा
Mukesh Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:38 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में खेत पर बिजली मोटर को ठीक करते समय करंट की चपेट में आए बिजली संविदा कर्मी की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए थे। जहां इलाज के दौरान संविदा कर्मी ने दम तोड़ दिया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा निवासी दिनेश राठौर (40) पूरनपुर बिजली डिवीजन में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात थे। वह सोमवार शाम करीब 7:30 बजे अपने खेत पर लगे बिजली मोटर को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए परिजन उनको जिला अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। दिनेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।