सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The system is thirsty, water coolers and intersection taps are dry.

Pilibhit News: व्यवस्था प्यासी, वाटर कूलर और चौराहों के नल सूखे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The system is thirsty, water coolers and intersection taps are dry.
विज्ञापन
पीलीभीत। गांवों की पेयजल व्यवस्था काे दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले विकास भवन में लगे वाटर कूलर खुद प्यासे हैं। कार्यालयों के कर्मचारी और फरियादियों की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी सिर्फ एक हैंडपंप के भरोेसे हैं। शहर के प्रमुुख चौराहों की पेयजल व्यवस्था भी कागजों पर ही चकाचक है। गौहनिया चौराहा, छतरी, नौगवां और असम चौराहे पर पेयजल व्यवस्था दम तोड़ रही है। हालांकि नगर पालिका ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की रूपरेखा तो तय की है, लेकिन गर्मी से सूखते गले को राहत कब मिलेगी, यह बताना मुश्किल है।
Trending Videos

विकास भवन में सिर्फ एक हैंडपंप, दो वाटर कूलर(आरओ) खराब
विकास भवन में 30 से अधिक विभागों के कार्यालय हैं। कर्मचारियों और फरियादियों को मिलाकर दो हजार से अधिक लोगों की रोजाना आवाजाही रहती है। दूर दराज से आए फरियादियों, योजनाओं के लाभार्थियों को गर्मी में प्यास बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। विकास भवन में पहले और दूसरे तल पर एक-एक वाटर कूलर लगा है। यह दोनों लंबे समय से खराब पड़े हैं। परिसर में सिर्फ एक हैंडपंप लगा है। फरियादी और लाभार्थी इसी से अपनी प्यास बुझाते हैं। कार्यालयों में खरीद कर पानी की कैन मंगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौहनिया पर आरओ खराब, नौगवां चौराहे पर अधूरे इंतजाम
शहर के प्रमुख गौहनिया चौराहे पर लगा नगरपालिका का वाटर कूलर (आरओ) पड़ा है। इस चौराहे से न्यूरिया, मझोला, टनकपुर, माधोटांडा आदि स्थानों के यात्री आवागमन करते हैं। पूरे दिन भीड़ रहती है। आरओ खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नौगवांं चौराहे पर तो आरओ नजर ही नहीं आता है। होटल के पास लगे नल और अन्य व्यवस्थाओं से ही राहगीर काम चलाते हैं। इस चौराहे से बरेली और टनकपुर जाने वाले यात्री आवागमन करते हैं। पूरे दिन में दो हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही रहती है।

जामा मस्जिद के पास लगा आरओ भी खराब
शहर में जामा मस्जिद के पास लगा आरओ भी खराब पड़ा है। लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। जामा मस्जिद के पास ही सदर तहसील, आयुर्वेदिक कॉलेज, मुख्य बाजार और सीएमओ कार्यालय है। यहां भी लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। लोग सड़क किनारे लगे नल के सहारे ही प्यास बुझाते हैं।

होटल के नल के भरोसे असम चौराहे की पेयजल व्यवस्था
शहर के असम चौराहे की पेयजल व्यवस्था भी कागजों पर ही दौड़ रही है। इस चौराहे से बीसलपुर, बरखेड़ा, शाहजहांपुर, पूरनपुर, खुटार, लखीमपुर, टनकपुर, जहानाबाद, अमरिया आदि स्थानों के यात्री बस और सवारी वाहन पकड़ते हैं। पेयजल के नाम पर सड़क किनारे होटल में नल ही काम आते हैं। लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है। यह चौराहा नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में आता है।

110 हैंडपंप की मरम्मत व रिबोर काम जल्द : डॉ. आस्था अग्रवाल
नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि शहर में 110 हैंडपंप चिह्नित किए गए हैं। इनमें कुछ रिबोर और बाकी की मरम्मत होनी है। यह काम मंगलवार से शुरू करा दिया जाएगा। खराब पड़े आरओ के लिए जेई जलकल राजरानी से कहा गया है। एक-दो दिन में आरओ की स्थिति की जांच और मरम्मत का काम कराया जाएगा। संवाद
---
विकास भवन की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। दोनों आरओ को एक-दो दिन सही करा जाएगा। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी।- संजय सिंह, डीडीओ


--असम चौराहे पर वाटर कूलर (आरओ) लगाने की रूपरेखा बनी है। एक-दो दिन में पुलिस चौकी के समीप जमीन चिह्नित कर आरओ लगवा दिया जाएगा। अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।- हरिपाल, ईओ नगर पंचायत नौगवां पकड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed