सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An overbridge will be constructed at Madhotanda railway crossing in Puranpur at a cost of Rs 13.46 crore.

Pilibhit News: पूरनपुर में माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा 13.46 करोड़ से ओवरब्रिज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
An overbridge will be constructed at Madhotanda railway crossing in Puranpur at a cost of Rs 13.46 crore.
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य ने पत्र भेजकर दी जानकारी, डेढ़ लाख की आबादी को मिलेगा लाभ
Trending Videos

पूरनपुर। माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर एक उपरिगामी सेतु का निर्माण किया जाएगा। रेलवे ने इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड (यूपीएसबीसीएल) को 13.46 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी है। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य ब्रिज आलोक त्रिवेदी ने स्थानीय सांसद को पत्र भेजकर दी है। अब इस कदम से क्षेत्र के डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
सेतु का निर्माण यूपीएसबीसीएल द्वारा कराया जाएगा। रेलवे, लोक निर्माण विभाग और यूपीएसबीसीएल की संयुक्त जांच में यह परियोजना उपयुक्त पाई गई थी। रेलवे ने 15 जनवरी को 13.46 करोड़ रुपये का आंकलन कर परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण की शाहजहांपुर इकाई को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में माधोटांडा और शेरपुर सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग ट्रेनों के कारण बार-बार बंद होती है। इससे वाहनों का लंबा जाम लगता है और राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। माधोटांडा क्रॉसिंग से उत्तराखंड तक और शेरपुर क्रॉसिंग से नेपाल, लखीमपुर, पलिया तक आवागमन होता है। दोनों क्रॉसिंग से कई गांवों और नगर पालिका के पांच वार्डों के लोग भी गुजरते हैं। माधोटांडा क्रॉसिंग पर जाम से सर्वाधिक असुविधा होती है। इन दोनों क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु बनवाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
समपार फाटक संख्या 180 ए. माधोटांडा रोड पर उपरिगामी सेतु निर्माण के लिए रेलवे, पीडब्ल्यूडी और यूपीएसबीसीएल की ओर से छह अक्तूबर 2025 को जांच कराई गई थी। जांच में यह उपयुक्त पाया गया।
कई बार रेल मंत्री, विधायक, सांसद को उपरिगामी पुल निर्माण की मांग के लिए पत्र भेजे गए। पिछले दिनों नगर पालिका सदस्य अनुज गुप्ता ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजकर माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु निर्माण की मांग की थी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्र को रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (ब्रिज) आलोक त्रिवेदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री को भेजे पत्र में इस बात की पुष्टि की है। इससे करीब डेढ़ लाख लाभान्वित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed