{"_id":"6a6bb5d277ce5119b70d6072","slug":"beaten-after-wife-objected-to-him-bringing-his-girlfriend-home-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-165443-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रेमिका को घर लाने पर पत्नी के विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रेमिका को घर लाने पर पत्नी के विरोध पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, आग लगाकर पत्नी- बच्चों के कपड़े जलाए
बरखेड़ा। पहले से शादीशुदा एक युवक छह महीने पहले प्रेम प्रसंग में गांव की एक विवाहिता को ले गया। गत दिवस वह प्रेमिका को लेकर अपने घर लौट आया। प्रेमिका को घर लाने का पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में पत्नी व बच्चों के कपड़े एकत्र करके आग लगाकर जला दिए। उसकी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवक बुधवार को शाम करीब पांच बजे अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंचा। तब विवाद हो गया। इस बीच युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को बचाया। इलाज के बाद बृहस्पतिवार सुबह युवक को घर भेज दिया गया। घर लौटने के बाद युवक ने एक बार फिर अपनी पत्नी से मारपीट की। पत्नी डरकर मोहल्ले के एक अन्य घर में जाकर छुप गई। इसी दौरान गुस्से में आकर युवक ने कपड़ों को एकत्र कर आग लगा दी और मौके से चला गया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर घर के अंदर सुलग रही आग को बुझाया। युवक की पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ राहुल पांडेय के ने बताया थाना पुलिस को मामले की जांच करके नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -