{"_id":"6a6ba14abf63fd5e3d070d99","slug":"four-cunning-individuals-arrested-for-plotting-a-theft-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-165427-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरी की साजिश रचते चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरी की साजिश रचते चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
जहानाबाद चोरी की योजना बना रहे चार युवकों पुलिस ने एक कार एवं अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर न्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, अवैध तलवार, लोहे की सब्बल, कटर, पांच फोन, चार टॉर्च समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण, पांच मोबाइल और चार टॉर्च बरामद की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जहानाबाद क्षेत्र में बुधवार देर रात थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नया रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लाल रंग की कार में सवार कुछ लोग चोरी की घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम गरगइया निवासी अल्ताफ, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सरौली कला निवासी खुर्शीद व जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सहगवा नगरिया निवासी अशोक और राजीव शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात में कार से घूमकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों की बैटरियां और खेतों में लगे मोटर-इंजन के कीमती पार्ट चोरी करते थे। मौका मिलने पर दुकानों और मकानों के ताले तोड़कर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी का सामान पहचान छिपाने के लिए अज्ञात कबाड़ियों को बेच देते थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अशोक और राजीव ने अल्ताफ व खुर्शीद को बरेली और उत्तराखंड से प्रतिदिन 800 रुपये की दिहाड़ी पर बुलाया था। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद