{"_id":"6a4c0b16c199cc45540df72b","slug":"body-of-missing-youth-found-by-the-roadside-suspected-suicide-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-163446-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापता युवक का सड़क किनारे मिला शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापता युवक का सड़क किनारे मिला शव, आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन
मृतक अभिषेक का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। युवक के हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान जहानाबाद के ग्राम शाही निवासी 22 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि युवक पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस मृतक की जेब से विषाक्त पदार्थ की दवा का पैकेट मिलने और मुंह-नाक से झाग निकलने के चलते प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है।
सुनगढ़ी थाना पुलिस को सोमवार सुबह साढ़े सात बजे सूचना मिली कि पूरनपुर गेट पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर आगे पीलीभीत की ओर हाईवे किनारे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। जांच के दौरान पुलिस की नजर मृतक के बाएं हाथ पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर पड़ी। उस नंबर पर संपर्क करने पर जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम शाही निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि मृतक अभिषेक उसका भतीजा है।
यह भी बताया कि वह तीन जुलाई से लापता था। तलाशी के बाद सफलता न मिलने पर परिजन ने पांच जुलाई को थाना जहानाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अभिषेक के रूप में की। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की बाईं जेब से विषाक्त पदार्थ की दवा का बंद पैकेट मिला। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने युवक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
-- --
माता-पिता की हो चुकी मौत, टेलर की दुकान पर जाने की बात कहकर निकला था
अभिषेक की माता ने दो शादियां की थीं। वर्ष 2002 में हुई शादी के सात साल बाद उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मां ने बरेली जाकर दूसरे शादी कर ली थी। वर्ष 2020 में मां की भी मौत हो गई। इसके दो साल बाद उसके सौतेले पिता की भी मौत हो गई। इसके बाद वह अपने पहले पिता शिवओम के जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम शाही स्थित घर आकर अपने दादा झालन लाल के साथ रहने लगा। जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में सामने आया कि अभिषेक तीन जुलाई को गांव में स्थित टेलर की दुकान पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह पूरनपुर स्थित अपनी मौसी के घर पहुंचा। वहां रुकने के बाद उसने कपड़े आदि खरीदे। तनाव में रहने की बात भी कही गई। वहां से जाने के बाद उसके द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की बात सामने आई है।
-- --
माता-पिता की मौत के बाद से रहता था तनाव में
परिजन ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद अभिषेक तनाव में रहता था। बहकी बातें करते हुए कहता था कि माता-पिता को हवा ले गई और उसे भी एक दिन ले जाएगी। परिजन उसे समझाते थे, लेकिन वह अक्सर तनाव में ही रहता था।
--
प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस को मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं। - नताशा गोयल, सीओ सदर