{"_id":"6a398c3442b509220b0f8063","slug":"body-of-woman-missing-from-puranpur-found-in-canal-in-banda-area-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162512-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर से लापता हुई महिला का बंडा क्षेत्र की नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर से लापता हुई महिला का बंडा क्षेत्र की नहर में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार रात को दर्ज की थी रूपिंदर कौर की गुमशुदगी, शव मिलने पर पुलिस टीम शाहजहांपुर हुई रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। ससुराल से लापता हुई गांव शेरपुर मकरंदपुर के जजवीर सिंह की पत्नी रुपिंदर कौर का शव दूसरे दिन शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में नहर में उतराता मिला। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता थाना गजरौला के गांव पचपेड़ा गढ़ा निवासी बल्देव सिंह की ओर से गुमशुदगी रविवार रात दर्ज की थी। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस टीम शाहजहांपुर रवाना हो गई।
बल्देव सिंह ने रविवार रात करीब नौ बजे कोतवाली पहुंचकर पुत्री की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। बताया कि पुत्री रुपिंदर की शादी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर के जजवीर के साथ की थी। उसको एक पुत्र और एक पुत्री है। बेटी का उसके ससुराल वालों से अक्सर झगड़ा होता था। आरोप है कि उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। 20 जून को भी पुत्री का ससुरालियों से झगड़ा हुआ था। 21 जून को पुत्री की सुसराल वालों ने सुबह साढ़े सात बजे मोबाइल फोन पर बताया कि रुपिंदर रात को कहीं चली गई। तब से पुत्री को ढूंढ रहा था।
उधर, सोमवार को रुपिंदर का शव शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र में नहर में मिलने की सूचना पर पिता परिजन के साथ रवाना हुए। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि रुपिंदर का शव बंडा क्षेत्र में नहर में मिलने की सूचना पर दरोगा अनुज कुमार को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिजन कार्रवाई से इन्कार कर रहे हैं।