सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Depot gets new drivers and conductors; bus operations to improve.

Pilibhit News: डिपो को मिले नए चालक-परिचालक, बसों के संचालन में होगा सुधार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Depot gets new drivers and conductors; bus operations to improve.
विज्ञापन
आठ चालक व पांच परिचालक की हुई नियुक्ति, स्थानीय मार्गों पर लोगों को मिलेगी राहत

पीलीभीत। डिपो के लिए हाल ही में आठ चालक व पांच परिचालकों की नियुक्ति की गई है। इससे बसों के संचालन में सुधार की उम्मीद जगी है। इस कदम से स्थानीय मार्गों पर सहूलियत मिलेगी। चालक-परिचालकों की कमी के चलते मार्ग पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था।

डिपो से करीब 111 बसें संचालित की जा रही हैं। डिपो पर चालक-परिचालकों की कमी के चलते कई बार बसों का संचालन प्रभावित रहता था। बसों का संचालन बेहतर हो सके। इसको लेकर लगातार विभागीय स्तर से पत्राचार किया जा रहा है। ऐसे में अब डिपो पर चालक व परिचालकों की नियुक्ति की गई है। इसमें चालकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जबकि परिचालकों को विभागीय स्तर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह के बाद भेजे गए परिचालकों को मार्गों पर जाने वाली बसों पर भेजा जाने लगेगा। इससे स्थानीय मार्गों पर बसों के संचालन को लेकर भी राह आसान हो सकेगी। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि आठ चालक व पांच परिचालकों का विभागीय स्तर से चयन किया गया है। जल्द ही इन्हें चयनित मार्ग पर भेजा जाने लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed