सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenager's body found hanging; allegation of abetment to suicide.

Pilibhit News: किशोर का फंदे पर लटका मिला शव, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging; allegation of abetment to suicide.
मृतक सुधीर का फाइल फोटो
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा ताल्लुके पसगवां में किशोर का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पांच दिन पूर्व हुई पिटाई की घटना के बाद से पुत्र के परेशान रहने का दावा करते हुए दो लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बरखेड़ा ताल्लुके पसगवां निवासी राम कुमार ने दियोरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार गांव के ही अपने दोस्त शोभित, शिव सागर के साथ 16 जून दोपहर के समय क्षेत्र के मधवापुर चौराहे पर गया। वहां क्षेत्र के ग्राम बसई पुरैना निवासी एक युवक के ठेले पर पुत्र और उसके दोस्त गोलगप्पे खाने लगे। इस दौरान स्वाद को लेकर टोकने पर पुत्र की ठेला स्वामी से कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि इस बात से नाराज ठेला स्वामी ने अपने पड़ोसी दुकानदार के साथ मिलकर उसके पुत्र को पीटा। प्लास्टिक के पाइप से पिटाई करने से पुत्र घायल भी हो गया। शोर मचाने पर राहगीरों ने बीच बचाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि घर आने पर पुत्र ने घटना की जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं दी और सुधीर शांत रहने लगा। खाना पीना भी कम कर दिया था। रविवार दोपहर सुधीर घर से बाहर गया था। रात को किसी समय वह घर आया और परिजन को बिना बताए छत पर बने कमरे में चला गया। रात करीब 12 बजे जब परिजन छत पर पहुंचे तो उसका शव कमरे में दुपट्टा से बने फंदे से लटकता मिला। इससे परिजन में अफरा-तफरी मच गई। मौत की सूचना जब सुधीर के अन्य दोस्तों को लगी तो उसके परिजन को पूर्व में हुई मारपीट की घटना के बारे में विस्तार से बताया। सूचना पर सोमवार सुबह दियोरिया पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
---
आठ भाई- बहनों में सबसे छोटा था सुधीर
राम कुमार के पांच पुत्र और तीन पुत्री हैं। इनमें से सुधीर सबसे छोटा था। कक्षा छह तक उसने पढ़ाई की। अभी वह घर पर ही खाली रहता था। सुधीर की मौत से परिजनों में मातम है।

मृतक सुधीर का फाइल फोटो

मृतक सुधीर का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed