सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Document writers' strike halts registrations; Opposition to paperless system continues.

Pilibhit News: कातिबों की हड़ताल से थमी रजिस्ट्री, पेपरलेस व्यवस्था का विरोध जारी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Document writers' strike halts registrations; Opposition to paperless system continues.
दस्तावेज लेखकों से वार्ता करते एआईजी स्टांप। स्रोत संगठन।
विज्ञापन
पीलीभीत। ई-रजिस्ट्री के विरोध में कातिब हड़ताल पर रहे। इससे तीनों उपनिबंधक कार्यालयों पर कामकाज प्रभावित रहा। शहर स्थित कार्यालय पर कातिबों ने विरोध किया। कामकाज प्रभावित होने से विभाग को करीब 20 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। वहीं, हड़ताल के चलते लोग भी नाममात्र के ही पहुंचे। इस वजह से पूरे दिन कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा।

निबंधक विभाग में ई-रजिस्ट्री पेपरलेस व रजिस्ट्रेशन कार्याें के निजीकरण के विरोध में दस्तावेज लेखक (कातिब) सोमवार को हड़ताल पर रहे। उन्होंने शहर स्थित उपनिबंधक कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इस पर वकीलों ने भी रोष प्रकट किया। ई-रजिस्ट्री वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एआईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि रजिस्ट्री ऑफिस में निजीकरण व फ्रंटलाइन खोले जाने से दस्तावेज लेखक स्टांप वेंडर की रोजी-रोटी की समस्या आ जाएगी। इसलिए निजीकरण का प्रस्ताव वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार जौहरी, महासचिव एलपी सागर, अनिल कुमार, मोहित सक्सेना, अंशुल जौहरी, लखन वीर गंगवार, राजीव पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहिष्कार के चलते पूरनपुर में भी नहीं हुआ काम : पूरनपुर। ई-पंंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में सोमवार को भी वकील, दस्तावेज लेखकों का उप निबंधक कार्यालय का बहिष्कार जारी रहा। इससे उप निबंधक कार्यालय में सोमवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। उप निबंधक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी कार्यालय खुला रहा, मगर वकीलों, दस्तावेज लेखकों के विरोध के चलते कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है। संवाद

दस्तावेज लेखकों से वार्ता करते एआईजी स्टांप। स्रोत संगठन।

दस्तावेज लेखकों से वार्ता करते एआईजी स्टांप। स्रोत संगठन।

दस्तावेज लेखकों से वार्ता करते एआईजी स्टांप। स्रोत संगठन।

दस्तावेज लेखकों से वार्ता करते एआईजी स्टांप। स्रोत संगठन।

दस्तावेज लेखकों से वार्ता करते एआईजी स्टांप। स्रोत संगठन।

दस्तावेज लेखकों से वार्ता करते एआईजी स्टांप। स्रोत संगठन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed