सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's products will find a market.

Pilibhit News: महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women's products will find a market.
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार घरेलू उत्पादों (फिनाइल, साबुन समेत अन्य सामान) को अब स्थानीय बाजारों में उतारा जाएगा। इसको लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को अपने उत्पाद दिखाए।

महिलाओं ने मार्केटिंग की समस्या बताई, जिस पर डीएम ने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिवाय स्वयं सहायता समूह बरखेड़ा की स्वाति, जय श्रीकृष्णा समूह पूरनपुर की राखी समेत आठ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने फिनाइल, टॉयलेट क्लीनर, लिक्विड सोप, साबुन सहित अन्य घरेलू उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि उत्पादों के निर्माण में आरओ वाटर का उपयोग किया जाता है। डीएम ने उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed