{"_id":"6a2eeb18ff3c03a61f02d79e","slug":"brides-at-mass-weddings-will-not-receive-silver-items-the-amount-will-be-deposited-into-their-accounts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-161872-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सामूहिक विवाह में कन्याओं को नहीं मिलेगा चांदी का सामान, खाते में जाएगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सामूहिक विवाह में कन्याओं को नहीं मिलेगा चांदी का सामान, खाते में जाएगी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। सामूहिक विवाह योजना में कन्याओं को चांदी के जेवरात नहीं दिए जाएंगे। चांदी की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल व अन्य वजह से शासन स्तर से यह पहल की गई। अब कन्या के खाते में चार हजार रुपये सीधा डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है। इसमें कन्याओं के खाते में 60 हजार रुपये, 25 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये शादी में खर्च किए जाते थे। इसमें कन्याओं को चांदी की पायलें व बिछिया दी जाती है, लेकिन लगातार गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल और चांदी की बढ़ती कीमतों के बीच अब इसमें बदलाव किया गया। सामूहिक विवाह में कन्या को अब चांदी के उपहार नहीं दिए जाएंगे। डीबीटी के माध्यम से कन्या के खाते में सीधे चार हजार रुपये भेजे जाएंगे।
अब कन्या के खाते में 60 की जगह 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे। वहीं 25 हजार रुपये के दिया जाने वाले सामान में 21 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि अब कन्याओं के चांदी के उपहार नहीं दिए जाएंगे। उनके खाते में चार हजार रुपये की धनराशि को भेजा जाएगा। इसको लेकर शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
वित्तीय वर्ष को लेकर शासन से शादियों का भेजा गया लक्ष्य
-वित्तीय वर्ष को लेकर शासन से शादियों को लेकर लक्ष्य भेज दिया गया है। इस माह के अंत तक विभाग को 226 कन्याओं का विवाह कराया जाना है। इसको लेकर कन्याओं की ओर से किए आवेदन के बाद विभागीय स्तर से सत्यापन कार्य को शुरू करा दिया गया है। सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद शासन तिथि निर्धारित होती ही विवाह करा दिया जाएगा।