{"_id":"6a2ed27d19fc1c80e1024447","slug":"the-minister-in-charge-heard-grievances-at-the-chaupal-and-directed-officials-to-resolve-them-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161890-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरिया। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्लिया में रविवार को आयोजित ग्राम चौपाल में जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जन समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
चौपाल में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान-सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि झोंपड़ी या कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवार आवेदन करें, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से जिला सेवायोजन पोर्टल और रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की। बताया कि भरा पचपेड़ा क्षेत्र में स्थापित कंपनियों में भर्ती के लिए पंजीकरण आवश्यक होगा। इसके बाद ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वास्थ्य मेले एवं जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
स्वास्थ्य मेले में प्रभारी मंत्री ने लखपति दीदी, कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, दिव्यांग पेंशन तथा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं दिव्यांग आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए आवासों की चाबियां सौंपीं। कार्यक्रम का संचालन मानसिंह राठौर ने किया। इस मौके पर एसपी सुकृति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, परमिंदर सिंह प्रिंस, सरबजीत सिंह शब्बा, सतनाम सिंह, मंगली प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।