{"_id":"6a2eeb3c2466e8e58b0201a7","slug":"chuka-beach-bustled-with-tourists-on-sunday-all-safari-vehicles-were-booked-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-161899-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रविवार को सैलानियों से गुलजार रहा चूका बीच, सफारी के सभी वाहन हुए बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रविवार को सैलानियों से गुलजार रहा चूका बीच, सफारी के सभी वाहन हुए बुक
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माधोटांडा। जंगल की हरियाली, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक चूका बीच पहुंचे। भीड़ के चलते सफारी के सभी वाहन बुक रहे।
सुबह और शाम दोनों शिफ्टों में जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की अच्छी भीड़ रही। सफारी के दौरान सैलानियों ने चूका बीच, बाइफरकेशन और सप्तसरोवर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। जंगल के बीच प्राकृतिक वातावरण और हरियाली ने पर्यटकों को खासा आकर्षित किया। वन भ्रमण के दौरान पर्यटकों को बाघ समेत अन्य वन्यजीवों का भी दीदार हुआ, इससे उनका उत्साह बढ़ गया। दिन में 500 पर्यटकों के पहुंचने की बात कही गई। संवाद