सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buses are passing through Assam Square instead of coming to the depot.

Pilibhit News: डिपो न आकर असम चौराहे से ही गुजर जा रहीं बसें

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Buses are passing through Assam Square instead of coming to the depot.
शहर के असम चौराहे पर खड़ी रोडवेज डिपो की बस। संवाद - फोटो : छोटी बहन कृतिका और ​शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। बाहर से आने वाली रोडवेज बसें डिपो न आकर असम चौराहे से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में शहर के लोगों को इन बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यात्री ई-रिक्शा आदि से चौराहे पर पहुंचकर बसों का इंतजार कर यात्रा करने को मजबूर हैं।
Trending Videos

स्थानीय डिपो से 103 बसें संचालित हैं। डिपो पर पर्याप्त जगह न होने से बसों का संचालन अस्थायी रूप से नौगवां चौराहे से कराया जा रहा है। पीलीभीत शहर से रुहेलखंड, टनकपुर, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, बदायूं, शाहजहांपुर सहित अन्य डिपो की बसें भी संचालित होती हैं। जिले से काफी संख्या में यात्री इन शहरों के लिए भी जाते हैं। स्थानीय डिपो से संचालित कुछ बसों का संचालन इन डिपो के लिए किया जा रहा है, लेकिन कुछ जगह पर बसों का संचालन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इन डिपो से आने वाली बसें भी असम चौराहे से निकलने से यहां के यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसको लेकर अफसरों को जानकारी भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि संबंधित डिपो के अफसरों से इसको लेकर पत्राचार किया जाएगा, जिससे यहां के यात्रियों के यहां की बसों का लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed