सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The investigation team summoned documents in the case of the death of two newborns.

Pilibhit News: दो नवजात की मौत के मामले में जांच टीम ने दस्तावेज किए तलब

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The investigation team summoned documents in the case of the death of two newborns.
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट) वार्ड में भर्ती दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश के बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच टीम ने नवजात के भर्ती से संबंधित दस्तावेज की फाइलें तलब की हैं।
Trending Videos


तीन दिन पहले देर रात एसएनसीयू में भर्ती दो नवजात की मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. ज्ञान प्रकाश, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमित व डाॅ. राहुल की तीन चिकित्सीय सदस्यीय जांच समिति बनाई। मामले में जांच करते हुए नवजात के इलाज के समय से लेकर मृत्यु तक संपूर्ण इलाज व स्टाफ की लापरवाही की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ वार्ड में बच्चों के इलाज में प्रयुक्त उपकरणों की जांच के भी निर्देश जारी किए गए। मंगलवार को टीम ने एसएनसीयू के जिम्मेदारों से दोनों नवजात के इलाज के संबंध में पत्रावलियां तलब की हैं। जांच अधिकारी डॉ. ज्ञानप्रकाश ने बताया कि दस्तावेज जांचने के बाद एसएनसीयू भी देखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed