सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Overloaded transformer not replaced even after fire, danger persists

Pilibhit News: आग लगने के बाद भी नहीं बदला ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर, खतरा बरकरार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Overloaded transformer not replaced even after fire, danger persists
ट्रांसफार्मर में लगी आग से उठी चिंगारी से ग्रामीण का झप्परपोश मकान। संवाद - फोटो : छोटी बहन कृतिका और ​शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी ने तीन घरों को आग की चपेट में लेकर बिजली निगम की लापरवाही उजागर कर दी। हादसे के दो दिन बाद भी ओवरलोड ट्रांसफाॅर्मर को नहीं बदला गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मरों के ओवरलोड होने की शिकायत काफी समय से की जा रही है, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इससे खतरा बरकरार है।
Trending Videos

25 केवीए ट्रांसफार्मर में रविवार की रात करीब 9:30 बजे गांव में लगे अचानक फाॅल्ट होने के बाद आग लग गई थी। ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारियां पास के घरों पर जा गिरीं, इससे जगदीश, कालीचरन व मुनेश कुमार के छप्परपोश मकान जलकर नष्ट हो गए थे। घटना में तीनों घरों में काफी नुकसान पहुंचा था। कोई जनहानि नहीं हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब सात हजार आबादी वाले गांव में आठ ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें कई लगातार ओवरलोड चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के पास लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर करीब 250 कनेक्शनों का भार झेल रहा है, जबकि यहां 63 केवीए ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने दोबारा भी 25 केवीए ट्रांसफार्मर ही रख दिया, इससे फिर चिंगारी निकलने लगी और सोमवार रात दोबारा जगदीश का बिस्तर जल गया। इसके बाद परिवार ने घर छोड़ सड़क किनारे चारपाई डालकर रात बिताई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव के जर्जर व ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बदलवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed