{"_id":"6a039038c571e20b680fcb13","slug":"katmata-farmer-club-wins-cricket-premier-leaguekatmata-farmer-club-wins-cricket-premier-league-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-159352-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: क्रिकेट प्रीमियर लीग में कटमटा के फार्मर क्लब की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: क्रिकेट प्रीमियर लीग में कटमटा के फार्मर क्लब की शानदार जीत
विज्ञापन
अमरिया कस्बे में चल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
- फोटो : छोटी बहन कृतिका और शिवानी के साथ खुशी संबरवाल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फार्मर क्लब कटमटा और किंग इलेवन दियोरनिया के बीच मैच खेला गया। मैच में फार्मर क्लब कटमटा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग इलेवन को सात विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग इलेवन की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 8 विकेट खोकर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मर क्लब कटमटा की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल 3 विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए और मुकाबला जीत लिया। फार्मर क्लब कटमटा की ओर से तन्नू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सितारगंज की टीम ने फाइनल में बनाई जगह
गांव जिठनियां में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सितारगंज और हर्रायपुर की टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सितारगंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हर्रायपुर की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 11.5 ओवर में मात्र 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सितारगंज की टीम में तेज बल्लेबाजी करते हुए 8.1 ओवर में छह विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जिठनियां प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बुधवार दोपहर दो बजे से सितारगंज और मोहलिया की टीमों के बीच खेला जाएगा। संवाद
Trending Videos