सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indecent behavior with the officer who came to catch illegal mining, FIR registered

Pilibhit News: अवैध खनन पकड़ने पहुंचे अधिकारी से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with the officer who came to catch illegal mining, FIR registered
विज्ञापन
पूरनपुर। खनन अधिकारी सुभाष कुमार ने मंगलवार को गांव भगवंतापुर के समीप अवैध खनन होते पकड़ लिया। मौके से मड लोडर जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने खनन अधिकारी से अभद्रता की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos


खनन अधिकारी ने बताया कि गांव भगवंतापुर के समीप खनन की सूचना पर छापा मारा। मौके पर मड लोडर से खनन होते पकड़ लिया। आरोप है कि वहां मौजूद खनन माफिया ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। खनन अधिकारी ने बताया कि अभद्रता करने के खनन माफिया के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। अवैध खनन की रिपोर्ट राजस्व विभाग से मांगी गई है। कोतवाल पवन कुमार पांडेय पुलिस पहुंचने पर खनन अधिकारी से अभद्रता करने का आरोपी भाग गया। खनन अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। खनन अधिकारी ने सोमवार को गांव जटपुरा के समीप छापा मार कर अवैध खनन होता पकड़ा था। उन्होंने एक जेसीबी मशीन और दो डंपर पुलिस को सुपुर्द किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed