सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Buses from other depots do not reach the bus stand, passengers are upset.

Pilibhit News: बस अड्डे तक नहीं आतीं अन्य डिपो की बसें, यात्री परेशान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Buses from other depots do not reach the bus stand, passengers are upset.
शहर के असम चौराहे पर खड़ी उत्तराखंड डिपो की बस। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली, टनकपुर और अन्य डिपो की बसों के बस अड्डे तक न आने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से अधिकांश बसें नौगवां चौराहे तक भी नहीं आती। असम चौराहे से होते हुए निकल जाती हैं। बस अड्डे पर बस न मिलने से यात्री नौगवां चौराहे पहुंचते हैं और बाद में असम चौराहे की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे यात्रियों को दोगुना खर्च करना पड़ रहा है। वहीं, अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं है।
Trending Videos

स्थानीय डिपो से करीब 113 बसों का संचालन किया रहा है। इसमें सबसे अधिक बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित है। स्थानीय डिपो पर बसों की संख्या के हिसाब से डिपो पर पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में बसों का संचालन अस्थायी रूप से नौगवां चौराहे से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चौराहे पर पीलीभीत और उत्तराखंड डिपो की बसें तो पहुंचती हैं, लेकिन अन्य डिपो की बसें असम चौराहा और ओवरब्रिज होकर सीधे गंतव्य को रवाना हो जाती हैं। ऐसे में नौगवां चौराहे पर मौजूद यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि अन्य डिपो की कई बसें बाहरी चौराहे से ही निकल रही हैं। इसको लेकर जानकारी मिली है। संबंधित डिपो के अफसरों से वार्ता कर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed