{"_id":"69c10520c7e924b41c075287","slug":"man-killed-as-dumper-crashed-his-bike-on-highway-in-pilibhit-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर दबका गौंटिया के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत सिंह (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मंजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Trending Videos
थाना क्षेत्र के गांव नवदिया जिठनिया निवासी रंजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ सोमवार सुबह बाइक से सितारगंज जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दबका गौंटिया के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां नव किरन कौर (12) और अवनीत कौर (10) छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह सितारगंज में रहते थे और सोमवार सुबह अपने पैतृक गांव से पत्नी के साथ वापस जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। घायल मंजीत कौर का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन