सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PNG supply stalled due to slowdown only 392 have received connections so far

Pilibhit News: शहर में सुस्ती से अटकी पीएनजी की आपूर्ति, अब तक सिर्फ 392 लोगों को ही कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत शहर के 13 मोहल्लों में पीएनजी की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो पाई। घरेलू गैस की किल्लत बढ़ने पर आपूर्ति विभाग को अब पीएनजी का ध्यान आया है।

PNG supply stalled due to slowdown only 392 have received connections so far
पीएनजी पाइप लाइन
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में बिछाई गई पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) की पाइपलाइन से अभी गैस की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। कनेक्शन की प्रक्रिया भी काफी सुस्त है। प्रचार-प्रसार के अभाव के कारण उपभोक्ता भी कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। इस वजह से अभी तक 392 लोगों को ही कनेक्शन मिल सका है। ईरान-अमेरिका और इस्राइल युद्ध से घरेलू गैस की किल्लत बढ़ने पर आपूर्ति विभाग को अब पीएनजी का ध्यान आया है। विभाग अब पीएनजी आपूर्ति पर जोर दे रहा है। कनेक्शन और अन्य व्यवस्थाएं को जल्द दुरुस्त करने का दावा कर रहा है।   
Trending Videos


पीएनजी की पाइपलाइन बिछाने का काम शहर में करीब तीन वर्ष पहले शुरू किया गया था। उस समय कुछ मोहल्लों में पाइपलाइन डाल भी दी गई। काम की सुस्त रफ्तार की वजह से पाइपलाइन अभी शहर के करीब 13 मोहल्लों में करीब 28 से 30 किमी तक ही बिछ सकी है। कार्यदायी संस्था और आपूर्ति विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने और पीएनजी की आपूर्ति पर भी विशेष ध्यान नहीं दिया गया। इससे यह प्रक्रिया धीमी होते चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में करीब 39 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें करीब 4,68,120 गैस सिलिंडर उपभोक्ता हैं, जबकि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की संख्या 678 है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से गैस की किल्लत बनी हुई है। ऐसे में कई वर्षों से शहर में पीएनजी कनेक्शन के लिए कार्य किया जा रहा है। 

इस तरह होता है कनेक्शन
पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को 1500 रुपये का सिक्योरिटी शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही 354 रुपये का कनेक्शन शुल्क देना होगा। इसके बाद 52 रुपये प्रति यूनिट चार्ज के हिसाब से भुगतान करना होगा।

 

धीमी गति से लोगों को मिला कनेक्शन
शहर में करीब 392 उपभोक्ताओं को पीएनजी का कनेक्शन दिया गया है। आपूर्ति विभाग इन उपभोक्ताओं को पीएनजी की आपूर्ति होने का दावा भी कर रहा है। हालांकि शहर के कई मोहल्ले ऐसे भी हैं, जहां वर्षों पहले पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन अभी यहां के उपभोक्ताओं को कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। एलपीजी गैस की किल्लत के बाद शहर के लोग पीएनजी कनेक्शन के लिए भी अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। 

इन कॉलोनियों में पाइपलाइन का काम पूरा, आपूर्ति आधी-अधूरी
शहर की वसंधुरा कॉलोनी, रामवाटिका, राजीव कॉलोनी, वल्लभ नगर, राजाबाग, कृष्ण लोक, सुरभि कॉलोनी, निरंजनकुंज कॉलोनी, संजय रॉयल पार्क, गोदावरी स्टेट, विश्वनाथपुरम, अयोध्यापुरम सहित करीब 13 से अधिक कॉलोनी में लाइन बिछाई जा चुकी है। इसमें रामवाटिका में महज छह माह पूर्व से आपूर्ति दी जा रही है। पड़ोस की  राजीव कॉलोनी में अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

राजीव कॉलोनी के कीरत प्रसाद ने बताया कि करीब दो साल पहले ही पाइपलाइन बिछा दी है। निकट की कांशीराम कॉलोनी में भी पाइपलाइन बिछी है, लेकिन कनेक्शन नहीं मिल सका है। गैस की किल्लत भी बनी हुई है। अगर कनेक्शन समय से दिया जाता तो सहूलियत मिलती। बानेंद्र देव गंगवार ने कहा कि पीएनजी की पाइपलाइन तो करीब तीन साल पहले ही डाल दी गई, लेकिन कनेक्शन अभी करीब छह माह पूर्व ही किया गया है। हालांकि मोहल्ले के कुछ इलाकों में कनेक्शन अब नहीं हो सका है। 

जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन को लेकर लाइनें बिछाई जा रही हैं। करीब 392 उपभोक्ताओं को कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही टीम सर्वे कर लोगों को कनेक्शन दे रही है। जल्द ही सभी मोहल्लों में आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed